Ad

"हड़प्पा संस्कृति - सिन्धु घाटी सभ्यता के बारे में महत्वपूर्ण रोचक तथ्य" | Harappan Civilization | Ancient History









 "हड़प्पा संस्कृति - सिन्धु घाटी सभ्यता के बारे में महत्वपूर्ण रोचक तथ्य"-


सिन्धु घाटी सभ्यता ( हड़प्पा संस्कृति ) का रहस्यमय इतिहास 8000 साल पुराना है जिनमे से कई सारे शहरों की खोज हो चुकी है जो की प्राचीन भारत के विभिन्न हिस्सों में फैले हुए थे और आज इसके कुछ हिस्से पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी पाए गये हैं।

इस सभ्यता की सबसे खास बात यह है की यह दूसरी सभ्यताओं की तुलना में तकनीकी रूप से बहुत आगे थे। आज हम हड़प्पा सभ्यता के बारे में कुछ ऐसे ही रोचक तथ्यों के बारे में जानेंगे जो की आपको सोंचने पर मजबूर कर देंगे की क्या सच में उस जमाने में भी ऐसा हुआ करता था।

ये हैं सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़े 20 हैरान करने वाले आश्चर्यजनक और रोचक तथ्य। इनमे से कुछ बातों पर आपको यकीन करना मुश्किल होगा क्योंकि उस समय की तुलना में वहां के लोगों की जीवन शैली और तकनीकें काफी उन्नत थीं।

1. सबसे पुरानी सभ्यता,

पहले यह माना जाता था की सबसे पुरानी सभ्यता मेसोपोटामिया है लेकिन हाल ही में आईआईटी-खड़गपुर और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) के वैज्ञानिकों ने कुछ ऐसे सबूतों का खुलासा किया है जिससे की यह साबित होता है की सिंधु घाटी की सभ्यता 5,500 वर्ष (जैसा की पहले माना गया था) नही बल्कि कम से कम 8000 साल पुरानी है।

25 मई, 2016 को प्रतिष्ठित Nature Journal पत्रिका में प्रकाशित इस खोज में माना गया है की मिस्र और मेसोपोटामिया सभ्यताओं की तुलना में ही नही बल्कि हड़प्पा सभ्यता पूरी दुनिया में सबसे पुरानी सभ्यता है।

*2. इनकी आबादी 50 लाख से भी अधिक थी*


सिंधु घाटी सभ्यता (Indus Valley Civilization) की कुल आबादी पांच लाख से अधिक थी जो की न्यूज़ीलैंड की वर्तमान जनसंख्या की तुलना में अधिक है जिनमे से अधिकांश लोग कारीगर और व्यापारी थे।

*3. सभ्यता का नामकरण*


खोजी गई पहली बस्तियां सिंधु नदी के तट पर थीं, इसलिए पुरातत्वविदों ने इसे 'सिंधु घाटी सभ्यता' नाम दिया।

हालांकि, सिंधु और इसकी सहायक नदियों के आसपास केवल 100 जगहों पर पाए गये हैं जबकि 500 ​​से ज्यादा साइटों की खोज घग्गर-हकरा नदी (जो की लंबे समय से खोई हुई नदी, सरस्वती मानी जाती है) के आसपास हुई है।

अब, कई पुरातत्वविदों ने इसे 'सिंधु-सरस्वती सभ्यता' के रूप में बुलाना पसंद किया है, जो की दोनो नदियों के नाम पर आधारित है।
जबकि कई लोग 'हड़प्पा सभ्यता' नाम को पसंद करते हैं, जो पहले शहर के नाम पर आधारित था जिसे हड़प्पा कहते हैं।

*4. अब तक 1056 शहरों की खोज हो चुकी है*


अभी तक 1,056 से अधिक हड़प्पा शहर और बस्तियों की खोज हुई है, जिनमें से 96 जगहों की खुदाई की गई है। वे ज्यादातर सिंधु और घग्गर-हकरा नदियों और उनकी सहायक नदियों के आसपास फैले हुए हैं। जिनमे ढोलवरिया, राखीगढ़ी, लोथल, कालीबंगन हड़प्पा और मोहनजो-दारो जैसे कुछ प्रसिद्ध शहर भी शामिल हैं।

*5. बच्चों का शहर*


जब हड़प्पा और मोहन जोदड़ो की खुदाई की गयी थी, तो वहां पासा, पत्थर, सीटी और कई प्रकार के खिलौने बड़ी संख्या में पाए गए थे। इससे उन्हें लगा कि उन्होंने उन शहरों की खोज की थी जहां के अधिकांश निवासी बच्चे थे।

*6. उस जमाने में शतरंज जैसा खेल*


जैसा की हमने ऊपर बताया की वहाँ कई प्रकार के खिलौने पाए गये हैं जिससे पता चलता है की वहाँ के लोगों को खेल खेलना बहुत पसंद था लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी की शतरंज जैसा खेल भी उस जमाने में खेला जाता था।

*7. 4000 वर्षीय सिंधु घाटी ईंटों से बना रेलवे ट्रैक*


भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान, ब्रिटिश इंजीनियर कराची से लाहौर तक रेलवे ट्रैक का निर्माण कर रहे थे। जब ट्रैक बढ़ाने के लिए सामग्रियों की कमी महसूस हुई, तो उन्होंने इसके लिए हड़प्पा के आसपास के खंडहरों से ईंटें एकत्रित कीं। उन्होंने इन 4000 वर्ष पुरानी ईंटों का उपयोग करके 150 किमी रेलवे ट्रैक का निर्माण किया।

*8. दुनिया का पहला योजनाबद्ध शहर*


सिन्धु घाटी के लगभग सभी शहर योजनाबद्ध तरीके से एक ग्रिड पैटर्न में डिजाईन किये गये हैं। सड़कों की दिशा और चौड़ाई का ख़ास ख्याल रखा गया था, सड़कों के आसपास बाजार और अन्य दुकानों आदि के लिए पर्याप्त जगह की व्यवस्था थी।

*9. वे अपने समय से आगे थे*


सिन्धु घाटी सभ्यता में शहरों और गावों का निर्माण बेहद ही योजनाबद्ध तरीके से किया गया था जो उस समय के दूसरी प्राचीन सभ्यताओं में दिखाई नही देते।

 लगभग सभी शहर एक ही पद्धति से बनाई गई थी। टाउन प्लानिंग अकेले शहरों तक सीमित नहीं थी, प्रत्येक शहर और गांव एक ही ग्रिड पैटर्न से बने थे और प्रत्येक घर का निर्माण एक ही आकार के ईंट से होता था। सभी घरों के लिए ईंटें समान थीं। जल निकासी और प्रबंधन के लिए भी विशेष व्यवस्था की गयी थी।


*10. अधिकांश घर दो मंजिला या तीन मंजिला होते थे*


हड़प्पा सभ्यता के लोगों के पास कुशल राजमिस्त्री हुआ करते थे जो की ईंटों को जोड़कर विशाल संरचना बना सकते थे यही कारण है की लोगों के घर दो मंजिला या तीन मंजिला हुआ करते थे।

*11. हड़प्पा घरों में अटैच्ड बाथरूम व फ्लश टॉयलेट हुआ करते थे*


हड़प्पा संस्कृति के लगभग सभी घरों में पानी की सुविधा के साथ उस समय के अनुसार अत्याधुनिक स्नानागार और शौचालय होते थे जिनमे निकासी और साफ़ सफाई की भी विशेष व्यवस्था की गयी थी।

*12. मोहनजोदड़ो का विशाल स्नानागार*


मोहन जोदड़ो की खुदाई में एक विशाल स्नानागार पाया गया है। यह 2.5 मीटर गहरा, 7 मीटर लम्बा और चौड़ा था। प्रवेश द्वार के रूप में दो चौड़े सीढ़ियां थीं, तालाब में एक छेद भी है जहां से पानी निकलता है। सभी दीवारों को जिप्सम प्लास्टर के साथ पतले ईंटों और मिट्टी से बनाया गया था।

*13. दुनिया के पहले दंत चिकित्सक*


भले हमें आज दन्त चिकित्सा जैसा कार्य आधुनिक और नये जमाने का लगे लेकिन आपको यह जानकर बड़ी हैरानी होगी की हड़प्पा काल से कुछ ऐसे सबूत मिले हैं जो बताते हैं की उस समय में भी लोगों की इसकी जानकारी थी।

सन 2001 में, मेहरगढ़, पाकिस्तान के दो लोगों के अवशेषों का अध्ययन करने वाले पुरातत्वविदों ने पाया कि सिंधु घाटी सभ्यता के लोग, शुरुआती हरप्पन काल से ही आद्य-दंत चिकित्सा (proto-dentistry) के ज्ञानी थे।

Nature Journal में प्रकाशित लेख के अनुसार मेहरगढ़ में एक जीवित व्यक्ति में मानव दांतों के ड्रिलिंग का पहला सबूत पाया गया था।

*14. उन्होंने नाप-तौल की सटीक तकनीक भी विकसित की थी* 


वैज्ञानिकों ने उस समय उपयोग होने वाले कुछ माप यंत्रों की खोज की है जिनका उपयोग लम्बाई नापने, वजन तौलने आदि में किया जाता था। नाप-तौल के कई मानक भी निर्धारित किये गये थे, 0.005 इंच को सटीकता से नापा जा सकता था।

यही नही, पुरातत्वविदों को कुछ पत्थर के क्यूब्स भी मिले हैं जो की स्पष्ट रूप से वजन तौलने के लिए तैयार किये गये हैं, जिनसे 0.05 से लेकर 500 यूनिट तक के भार को तौला जा सकता है।

*15. मोहन जोदड़ो में सड़कों व गलियों में कूड़ेदान की व्यवस्था थी*

पुरातत्वविदों ने ईंट से बने कई कंटेनरों की पहचान की जो की कचड़े इक्कठे करने के लिए मोहनजो-डारो की गलियों में लगाए गये थे।

*16. हड़प्पा सभ्यता में बटन का भी उपयोग होता था*


सिंधु घाटी सभ्यता में, समुद्री सीपों से बने बटन का उपयोग ज्यादातर सजावटी सामग्री के रूप में किए जाते थे। बटनों को अलग-अलग आकृतियों में बनाया गया था और धागे के साथ कपड़ों में इसे लगाने के लिए इसमें छेद भी दिए गये थे।

*17. उन्होंने दुनिया का सबसे पुराना साइनबोर्ड बनाया*

1999 में ढोलवीरा में, पुरातत्वविदों ने दुनिया का पहला साइनबोर्ड खोजा है, इस बोर्ड में एक लकड़ी के फ्रेम में 30 सेंटीमीटर के पत्थर से बने प्रतीक चिन्ह थे। हांलाकि अभी तक इसके मतलब का पता नही चल पाया है क्योंकि सिंधु लिपि की अभी तक व्याख्या नहीं की गई है।

*18. उनको कला और शिल्प के क्षेत्र में महारथ हासिल थी

Harappan civilization के लोग शिल्पकला के मामले में बहुत उन्नत थे, खनन के दौरान सिन्धु घाटी से ताम्बे, कांस जैसे कई प्रकार के धातुओं से बनी मूर्तियाँ और कलाकृतियाँ पाई गयीं हैं जिनमे उनके शिल्प कौशल को बड़ी आसानी से देखा जा सकता है।

*19. सिन्धु सभ्यता की लिपि (Indus Valley Script) को अभी तक समझा नही जा सका है*

हड़प्पा संस्कृति में उपयोग किये गये लिपि व लिखावट की व्याख्या अभी तक नही की जा सकी है यह भी एक वजह की हमें सिन्धु घाटी के बारे बहुत कम जान पाए हैं।

*20. आज भी यह रहस्य है कि सिंधु घाटी सभ्यता कैसे ख़तम हो गई*

इस सभ्यता की समाप्ति के पीछे का रहस्य आज भी बना हुआ है। कोई भी नही जानता की हड़प्पा सभ्यता का पतन कब और कैसे हुआ था। वहां रहने वाले नागरिकों का क्या हुआ इस बारे में भी कोई ठोस जानकारी नही मिलती।

कुछ लोग कहते हैं कि उनकी सैन्य रणनीतियों की कमी के कारण मध्य एशिया से भारत-यूरोपीय जनजाति के आर्यों ने उन पर हमला किया।

कुछ लोगों का यह कहना है कि यह एक बड़े पैमाने पर सूखे की वजह खत्म हो गई। वहीँ कुछ लोगों का मानना ​​है कि एक बहुत बड़े भूकंप ने नदी के मार्ग को बदल दिया, और इस तरह परिस्थिति ने उन्हें कहीं और स्थानांतरित होने के लिए मजबूर किया। इस तरह हम कह सकते हैं की हड़प्पा का रहस्य आज भी बरक़रार है।

◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆

Blsons.

"हड़प्पा संस्कृति - सिन्धु घाटी सभ्यता के बारे में महत्वपूर्ण रोचक तथ्य" | Harappan Civilization | Ancient History    "हड़प्पा संस्कृति - सिन्धु घाटी सभ्यता के बारे में महत्वपूर्ण रोचक तथ्य"     | Harappan Civilization | Ancient History Reviewed by Govind Nagar Dhakad on October 08, 2019 Rating: 5

6 comments:

  1. बहुत ही सुंदर content है आपका।
    इस ब्लॉग को पढकर अनेकों नई जानकारी प्राप्त हुई किन्तु मित्र यदि बात करें हड़प्पा सभ्यता की तो इससे संबंधित अनेकों अन्य रोचक जानकारी भी है।
    जैसे हड़प्पा सभ्यता के लोग स्वच्छता के प्रति विश्व की तत्कालीन अन्य सभ्यताओं से कहीं ज्यादा थे।
    हड़प्पा सभ्यता की विस्तृत जानकारी यदि मिले तो प्रतियोगियों के लिए अधिक लाभप्रद होगी।

    ReplyDelete
  2. हड़प्पा सभ्यता का उद्भव बड़ा ही रोचक विषय है और तो और लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में इस टॉपिक से प्रश्न बनते हैं।

    ReplyDelete
  3. आज का समय इतिहास के अध्ययन का है। जिस प्रकार लगातार परीक्षाओं में इतिहास विषय की महत्ता बढ़ती जा रही है उसको देख कर इतिहास सामान्य ज्ञान के विषयों में शीर्ष स्थान प्राप्त कर चुका है।
    और इतिहास का अध्ययन जितना समुचित ढंग से वेबसाइट के माध्यम से सम्भव है उतना किसी अन्य से नहीं।

    ReplyDelete
  4. सिन्धु घाटी सभ्यता : परिचय, प्रमुख स्थल, कृषि, पतन के कारण Sindhu Ghati Sabhyta In Hindi सिन्धु घाटी सभ्यता का विकास सिन्धु नदी के आस-पास हुआ विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक सभ्यता सिन्धु घटी सभ्यता है | इसकी खोज 1921 में रायबहादुर दयाराम साहनी द्वारा की गयी थी | इसको हड़प्पा सभ्यता के नाम से भी जाना जाता है एक शोध के अनुसार यह सभ्यता लगभग 8000 वर्ष पुरानी है |

    ReplyDelete

Profile

My photo
INDORE, MADHYA PRADESH, India
Powered by Blogger.