Ad

RRC Group D 2019: रेलवे में ग्रुप डी की 1 लाख नई भर्ती।

RRC Group D 2019: रेलवे में ग्रुप डी की 1 लाख नई भर्तियां, जानें आवेदन का शेड्यूल...?


बड़ी खुशखबरी! रेलवे में एक बार फिर ग्रुप डी की छप्पर फाड़कर भर्तियां निकलने वाली है। इस बार पहले से भी ज्यादा भर्तियां निकलेंगी। पिछले साल जहां ग्रुप डी की 63000 भर्तियां निकली थीं, वहीं इस बार 1 लाख भर्तियां निकलेंगी। पहले की तरह इस बार भी भर्तियां Level - 1 पोस्ट पर होंगी। इसके तहत ट्रैक मेंटेनर ग्रेड - IV, रेलवे के विभिन्न टेक्निकल डिपार्टमेंट्स (इलेक्ट्रिकल, इंजीनियरिंग, मैकेनिकल व एस एंड टी विभाग)  में हेल्पर व असिस्टेंट, प्वाइंट्समैन पदों पर नियुक्ति होगी। लेकिन इस बार आरआरबी नहीं आरआरसी का नोटिफिकेशन ( RRC - 01/2019 ) जारी होगा। रेलवे में ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए रेल मंत्रालय ने आरआरसी (रेलवे रिक्रूटमेंट सेल) का गठन किया था। 
RRC-01/2019 नोटिफिकेशन की जानकारी रोजगार समाचार (23 फरवरी) में दी जाएगी। इन पदों के लिए इ्च्छुक उम्मीदवार 12 मार्च, 2019 से आवेदन कर सकेंगे। इन भर्तियों में जनरल कैटेगरी के गरीब लोगों को 10 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा। 

आयु की गणना 01 जुलाई, 2019 से की जाएगी। योग्यता व आयु की विस्तृत जानकारी पूरा नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। 
वेतन एवं भत्ते 7th CPC Pay Matrix के मुताबिक ही मिलेंगे। 

आवेदन शुल्क
आवेदन के लिए 500 रुपये का शुल्क देना होगा। हालांकि अगर फर्स्ट स्टेज सीबीटी परीक्षा में आप बैठते हैं तो 400 रुपये रिफंड कर दिए जाएंगे।
एससी, एसटी, महिला, पीडब्ल्यूडी, अल्पसंख्यक व आर्थिक रूप से पिछले वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। हालांकि अगर फर्स्ट स्टेज सीबीटी परीक्षा में आप बैठते हैं तो पूरे 250 रुपये रिफंड कर दिए जाएंगे। 

30 हजार अन्य भर्तियां ( RRB NTPC recruitment 2019 )
पैरामेडिकल स्टाफ, नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी, मंत्रालय और आइसोलेटिड कैटेगरी में 30 हजार भर्तियां होंगी। नॉन टेक्नीकल श्रेणी के तहत टिकट कलक्टर, टाइपिस्ट, टीटीई, असिस्टेंट स्टेशन मास्टर जैसे पद प्रमुख हैं। 28 फरवरी से इन पदों के लिए फॉर्म भरे जा सकते हैं। दूसरी कैटेगिरी में पारा मेडिकल स्टॉफ के कई पद हैं। 4 मार्च से इस श्रेणी के तहत आवेदन किये जा सकेंगे। तीसरी कैटेगिरी मिनिस्ट्रियल पदों जैसे लॉ असिस्टेंट, जूनियर ट्रांसलेटर आदि की है। इन पदों पर 8 मार्च से फॉर्म भरा जा सकेगा। 






RRC Group D 2019: रेलवे में ग्रुप डी की 1 लाख नई भर्ती। RRC Group D 2019: रेलवे में ग्रुप डी की 1 लाख नई भर्ती। Reviewed by Govind Nagar Dhakad on February 21, 2019 Rating: 5

No comments:

Profile

My photo
INDORE, MADHYA PRADESH, India
Powered by Blogger.