Ad

G- 20 summit || जानिये G -20 समिट के बारे मे ||


👉 क्या है , G-20

बीस वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नर्स का समूह (जी20,जी -20 और बीस का समूह के रूप में भी जाना जाता है), जो कि विश्व की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के वित्त मंत्रियों  और केंद्रीय बैंको के गवर्नर्स का एक संगठन है, जिसमें 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं। जिसका प्रतिनिधित्व  यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष और यूरोपीय केंद्रीय बैंक  द्वारा किया है। 

👉 स्थापना - 1999 

👉 उद्देश्य -    वैश्विक अर्थव्यवस्था में प्रणालीबद्ध महत्वपूर्ण औद्योगिक                             और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ लाने के लिए में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा।

👉वर्तमान अध्यक्ष - शिन्जो अबे (राष्ट्रपति - japan)

👉 सदस्य देश - 
समूह के 20 सदस्य देश अर्जेंटीना  ऑस्टेलिया, ब्राजील , कनाडा , चीन , यूरोपीय संघ  फ्रांस  जर्मनी , भारत, दक्षिण अफ्रीकारत , इंडोनेशिया ,इटली जापान  मेक्सिको , रूस ,सउदी अरब , दक्षिण कोरिया  तुर्की यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका और स्पेन एक स्थायी अतिथि है जो, हर वर्ष आमंत्रित होता है।
जी20 सम्मेलन में प्रतिनिधि के तौर पर 19 देशों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं और एक यूरोपीय संघ शामिल होता है। नेताओं के शिखर सम्मेलन में, 19 देशों के नेताओं और यूरोपीय संघ के नेता शामिल होते हैं और मंत्री स्तर की बैठकों में, 19 देशों के वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंक गवर्नर और यूरोपीय संघ के वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंक के गवर्नर शामिल होते हैं।
प्रत्येक वर्ष स्पेन के अलावा, जी20 के मेहमानों में आसियान देशों के अध्यक्ष; दो अफ्रीकी देश (अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष और अफ्रीका के विकास के लिए नई साझेदारी के प्रतिनिधि) और एक देश (कभी-कभी एक से अधिक) जी20 के अध्यक्ष द्वारा आमंत्रित किया जाता है, आमतौर पर वे अपने ही क्षेत्र से होते हैं।

* सरकारी नौकरी की जानकारी के लिए यहां -  क्लिक करें

G- 20 summit || जानिये G -20 समिट के बारे मे || G- 20 summit  ||  जानिये G -20 समिट के बारे मे || Reviewed by Govind Nagar Dhakad on June 29, 2019 Rating: 5

No comments:

Profile

My photo
INDORE, MADHYA PRADESH, India
Powered by Blogger.