क्या है तीन तलाक ? (Triple talaq)

Ad

 तीन तलाक-

 क्या होता है ट्रिपल तलाक? यह मुसलमान समाज में तलाक लेने का वह जरिया है जिसमें मुस्लिम आदमी अपनी बीवी को तीन बार “तलाक” बोलकर अपनी शादी रद्द कर सकता है| 
तलाक का यह जरिया मुस्लिम पर्सनल लॉ के हिसाब से कानूनी है, फिर भी बहुत सारी मुस्लिम वर्ग की महिलाएं इसका विरोध करती है| तीन तलाक के वजह से मुस्लिम महिलाओं को डर डर के रहना पड़ता है, क्योंकि यह तीन शब्द उनकी जिंदगी बर्बाद कर सकते हैं |
 यह मानवीय हकों का उल्लंघन है, भारतीय कानून के हिसाब से स्त्री और पुरुष को दोनों को समान हक्क होते हैं| पर तीन तलाक के मामले में महिलाओं पर यह एक प्रकार से अन्याय होता है|


तीन तलाक के तहत मुस्लिम आदमी अपनी बीवी को बोलकर या लिखकर तलाक दे सकता है और बीवी का वहां होना जरुरी भी नहीं होता है, यहां तक कि आदमी को तलाक के लिए कोई वजह भी लेनी नहीं पड़ती| आजकल के जमाने में तो तीन तलाक facebook WhatsApp पर भी दिया जाता है| 
तीन तलाक का पुरुषों पे ज्यादा प्रभाव नहीं होता पर उनकी बीवी पर इसका बहुत बड़ा प्रभाव होता है| बच्चों की जिम्मेदारी, गुजारा करने के लिए पैसा कमाना, रहने के लिए घर, यह सब विपदाएं अचानक से उसके सामने आ जाती है|
 इस डर के चलते हुए बहुत सारी मुस्लिम महिलाएं शायद डर डर के अपनी जिंदगी गुजार देती है, वह कोई बगावत नहीं करती| महिलाएं अपने भारतीय मौलिक अधिकारों से वंचित रह जाती है|
बहुत सारे मुस्लिम बहुमत होने वाले देशों में तीन तलाक का रिवाज खंडित किया है, और उन्होंने तलाक के कायदे वर्तमान परिस्थितियों के हिसाब से बदल दिए हैं| यहां तक कि अपना पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी तीन तलाक की प्रथा खत्म कर दी गई है| भारत को भी समय के हिसाब से बदलना पड़ेगा, 21वी सदी में हम लोग महिलाओं को पीछे नहीं छोड़ सकते|

पुरुष और स्त्री एक सामान बनाए गए हैं तो उनके हक भी एक समान होना चाहिए| धर्म, प्रथाए समय के अनुसार बदलनी चाहिए| महिलाओं के समान हक का महत्व हमें देश को, नई पीढ़ी को समझाना पड़ेगा, हमारे देश की आधी आबादी को हम पीछे रखके कभी भी प्रगति की ओर जा नहीं सकते| हमें ऐसे तीखे सवाल को उठाना पड़ेगा और उनको समझाना भी पड़ेगा| और यह हर धर्म पर लागू होता है|

यदि आप हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से संतुष्ट है, तो लाइक ,शेयर एवं कमेंट जरूर करे।
धन्यवाद।



 Facebook




क्या है तीन तलाक ? (Triple talaq) क्या है तीन तलाक ?  (Triple talaq) Reviewed by Govind Nagar Dhakad on June 23, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.