राष्ट्रीय खेल पुरस्कार -2019 की घोषणा | Announcement of National Sports Awards-2019 | Bajrang Puniya, Deepa Malik | Sports News
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार -2019 की घोषणा,बजरंग पुनिया और दीपा मलिक को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा.
खेलों में उत्कृष्टता को मान्यता देने और पुरस्कृत करने के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर साल दिए जाते हैं। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार चार वर्ष की अवधि के दौरान खेलों के क्षेत्र में सबसे शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है।
अर्जुन पुरस्कार 4 वर्षों के दौरान लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए दिया जाता है। द्रोर्णाचार्य पुरस्कार प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में पदक विजेता तैयार करने वाले कोच को प्रदान किया जाता है।
खेलों के विकास में जीवन पर्यन्त योगदान देने के लिए ध्यानचंद पुरस्कार दिया जाता है। कॉरपोरेट संस्थाओं (निजी और सार्वजनिक क्षेत्र दोनों में) और उन व्यक्तियों को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाता है जिन्होंने खेलों के प्रोत्साहन और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में कुल मिलाकर शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी प्रदान की जाती है।
इस वर्ष (2019) के पुरस्कारों के लिए बड़ी संख्या में नामांकन प्राप्त हुए, जिनपर पूर्व अर्जुन पुरस्कार विजेताओं, द्रोर्णाचार्य पुरस्कार विजेताओं, खेल पत्रकारों/विशेषज्ञों/कमंटेटरों और खेल प्रशंसकों की चयन समितियों द्वारा विचार किया गया।
खेल पुरस्कार 2019 के लिए गठित चयन समिति के अध्यक्ष उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति मुकुंदकम शर्मा थे।

समिति की सिफारिशों और गहन जांच के बाद सरकार ने निम्नलिखित खिलाड़ियों, कोच, संस्थाओं और विश्वविद्यालय को पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया है : -
.
Source-PIB(F) मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (एमएकेए) ट्रॉफी,2019 : पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़-
राष्ट्रपति भवन में 29 अगस्त, 2019 को विशेष रूप से आयोजित समारोह में राष्ट्रपति पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार विजेताओं को पदक, प्रशस्ति पत्र के अलावा साढ़े सात लाख रूपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कार विजेताओं को लघु प्रतिमा, प्रमाण पत्र और पांच-पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2019 में संस्था को एक ट्रॉफी, प्रमाण पत्र दिया जाता है। राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में कुल मिलाकर शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को एमएकेए ट्रॉफी, 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।.
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार -2019 की घोषणा | Announcement of National Sports Awards-2019 | Bajrang Puniya, Deepa Malik | Sports News
Reviewed by Govind Nagar Dhakad
on
August 22, 2019
Rating:

The biggest sports event for physically challenged persons is Paralympics and in that Paralympics Deepa Malik is the first Indian woman to win a medal in Paralympics but to acquire your knowledge about Deepa Malik please go through deepamalik
ReplyDelete