Ad

इंडोनेशिया की राजधानी का स्थानांतरण (पूर्वी कालिमन्तनप्रान्त) | Indonesia New Capital is East Kalimantan province | Current News

इंडोनेशिया की नई राजधानी ,,,,,

Pinterest
■ हाल ही में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति द्वारा की गई एक घोषणा के अनुसार, बोर्नियो द्वीप के पूर्वी कालीमंतनप्रांत (East Kalimantan province)  को देश की नई राजधानी बनाया जाएगा।

◆वर्तमान में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता है।

◆जकार्ता 1 करोड़ लोगों की आबादी वाला सबसे बड़ा इंडोनेशियाई शहर है और दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले द्वीप जावा के उत्तरी-पश्चिमी तट पर स्थित है।

■राजधानी स्थानांतरण का कारण.

◆जकार्ता शहर धीरे-धीरे पानी में डूबता जा रहा है, कुछ सालों में इस शहर के पूरी तरह जलमग्न हो जाने की संभावना जताई जा रही है।

◆जलवायु परिवर्तन के कारण जावा सागर का जल स्तर बढ़ रहा है और मौसम की घटनाएँ अधिक विषम होती जा रही हैं।

◆इसके अलावा यातायात की गंभीर समस्या भी दिन-ब-दिन और विकराल रूप धारण करती जा रही हैं।

◆जकार्ता दुनिया के सबसे तेजी से डूबते शहरों में से एक है।

◆इन्हीं सब समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इंडोनेशिया बोर्नियो द्वीप को अपनी नई राजधानी बनाने की योजना बना रहा है।

◆हालाँकि इंडोनेशिया ही इकलौता ऐसा देश नहीं है जो अपनी राजधानी बदलने की योजना बना रहा है, इससे पहले भी कई देश जैसे- कज़ाखस्तान, नाइजीरिया, म्याँमार, बोलीविया, ब्राज़ील ने अपनी राजधानी को स्थानांतरित कर चुके हैं।


■ पुनर्वास स्थल.

◆पूर्वी कालीमंतन जकार्ता से लगभग 1,400 किमी दूर बोर्नियो द्वीप पर स्थित है।

◆खनिज समृद्ध पूर्वी कालीमंतन कभी लगभग पूरी तरह से वर्षावनों द्वारा आच्छादित था।


Source-PAPER_LESS_STUDY
इंडोनेशिया की राजधानी का स्थानांतरण (पूर्वी कालिमन्तनप्रान्त) | Indonesia New Capital is East Kalimantan province | Current News इंडोनेशिया की  राजधानी का स्थानांतरण (पूर्वी कालिमन्तनप्रान्त) |  Indonesia New Capital is  East Kalimantan province  | Current News Reviewed by Govind Nagar Dhakad on September 04, 2019 Rating: 5

3 comments:

Profile

My photo
INDORE, MADHYA PRADESH, India
Powered by Blogger.