इंडोनेशिया की राजधानी का स्थानांतरण (पूर्वी कालिमन्तनप्रान्त) | Indonesia New Capital is East Kalimantan province | Current News
इंडोनेशिया की नई राजधानी ,,,,,
Pinterest■ हाल ही में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति द्वारा की गई एक घोषणा के अनुसार, बोर्नियो द्वीप के पूर्वी कालीमंतनप्रांत (East Kalimantan province) को देश की नई राजधानी बनाया जाएगा।
◆वर्तमान में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता है।
◆जकार्ता 1 करोड़ लोगों की आबादी वाला सबसे बड़ा इंडोनेशियाई शहर है और दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले द्वीप जावा के उत्तरी-पश्चिमी तट पर स्थित है।
■राजधानी स्थानांतरण का कारण.
◆जकार्ता शहर धीरे-धीरे पानी में डूबता जा रहा है, कुछ सालों में इस शहर के पूरी तरह जलमग्न हो जाने की संभावना जताई जा रही है।◆जलवायु परिवर्तन के कारण जावा सागर का जल स्तर बढ़ रहा है और मौसम की घटनाएँ अधिक विषम होती जा रही हैं।
◆इसके अलावा यातायात की गंभीर समस्या भी दिन-ब-दिन और विकराल रूप धारण करती जा रही हैं।
◆जकार्ता दुनिया के सबसे तेजी से डूबते शहरों में से एक है।
◆इन्हीं सब समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इंडोनेशिया बोर्नियो द्वीप को अपनी नई राजधानी बनाने की योजना बना रहा है।
◆हालाँकि इंडोनेशिया ही इकलौता ऐसा देश नहीं है जो अपनी राजधानी बदलने की योजना बना रहा है, इससे पहले भी कई देश जैसे- कज़ाखस्तान, नाइजीरिया, म्याँमार, बोलीविया, ब्राज़ील ने अपनी राजधानी को स्थानांतरित कर चुके हैं।
■ पुनर्वास स्थल.
◆पूर्वी कालीमंतन जकार्ता से लगभग 1,400 किमी दूर बोर्नियो द्वीप पर स्थित है।◆खनिज समृद्ध पूर्वी कालीमंतन कभी लगभग पूरी तरह से वर्षावनों द्वारा आच्छादित था।
Source-PAPER_LESS_STUDY
इंडोनेशिया की राजधानी का स्थानांतरण (पूर्वी कालिमन्तनप्रान्त) | Indonesia New Capital is East Kalimantan province | Current News
Reviewed by Govind Nagar Dhakad
on
September 04, 2019
Rating:

Great info 👌
ReplyDeleteThanks. & Share
DeleteThanks & support
ReplyDelete