इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद ने 2019 नोबेल शांति पुरस्कार जीता | Nobal prize-2019 | Current News
Source-the sun
इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद ने 2019 नोबेल शांति पुरस्कार जीता। उन्हें यह सम्मान इरीट्रिया के साथ शांति बहाली के लिए किये गये प्रयास के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।
मुख्य बिंदु-
हाल ही में दो दशक बाद इरीट्रिया ने इथियोपिया में पुनः अपना दूतावास खोला गया था। इस अवसर पर इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबीय अहमद और इरीट्रिया के राष्ट्रपति इसीस इफ्वेर्की ने आदिस अबाबा में दूतावास को शुरू किया था।
पृष्ठभूमि-
पहले इरीट्रिया, इथियोपिया का ही एक प्रांत था। वर्ष 1993 में लम्बे संघर्ष के बाद इरीट्रिया, इथियोपिया से अलग हुआ था। इसके बाद वर्ष 1998 में दोनों देशों के बीच एक युद्ध लड़ा गया, इस युद्ध में 80,000 से अधिक लोगों की मौत हुई। युद्ध के दो वर्ष पश्चात् शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गए, परन्तु बाद में इथियोपिया ने इस समझौते का पालन करने से इनकार कर दिया। इरीट्रिया की स्वतंत्रता के बाद से ही दोनों देशों के बीच सम्बन्ध काफी तनावपूर्ण रहे हैं।
इथियोपिया-
Source-wikipediaइथियोपिया पूर्वी अफ्रीका में स्थित चारों से भूमि से घिरा हुआ (landlocked) देश है, इसकी राजधानी आदिस अबाबा है। इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 11 लाख वर्ग किलोमटर है। 10.2 करोड़ जनसँख्या के साथ इथियोपिया अफ्रीका महाद्वीप का दूसरा सबसे अधिक जनसँख्या वाला देश है।
इरीट्रिया-
Source-wikipediaइरीट्रिया 1993 में इथियोपिया से अलग होकर स्वतंत्र देश बना। इरीट्रिया की राजधानी अस्मारा है। इरीट्रिया 1,17,600 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है।
Source - gktoday
इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद ने 2019 नोबेल शांति पुरस्कार जीता | Nobal prize-2019 | Current News
Reviewed by Govind Nagar Dhakad
on
October 12, 2019
Rating:

No comments: