"आपको सोने का सिक्का चाहिए या चांदी का "? || Motivational story || Blsons ||

Ad

                      ||Motivational story||

एक राजा के साम्राज्य में एक बहुत ही विद्वान ब्राह्मण रहता था, उसका बोल बाला पूरे साम्राज्य में था। 
एक दिन राजा का दरबार लग रहा था, तो राजा ने उस ब्राह्मण से कहा कि तुम तो बहुत अधिक विद्वान हो, लेकिन तुम्हारा बालक तो बिल्कुल मूर्ख है, मैने एक दिन उस से पूछा कि सोने का सिक्का अधिक मूल्यवान है ,या चांदी का तो उसने चांदी के सिक्के को अधिक मूल्यवान बताया, एवं इतने में ब्राह्मण पर पूरे दरबारी हँसने लगें।
      एवं ब्राम्हण विचार में पड़ गए, की मेरा बालक इतना भी नही            जानता एवं वहाँ से शर्मिंदा होकर घर आ गए।
एवं घर आये तब उनका बालक जल लेकर तैयार था, एवं बोला पिता जी जल ग्रहण कीजिए।
तभी ब्राम्हण ने पूछा - बालक सोने का सिक्का अधिक मूल्यवान है ,या चांदी का तभी बालक ने जवाब दिया, पिताजी सोने का सिक्का अधिक मूल्यवान है।
तो फिर उस दिन राजाजी को तुमने चांदी का सिक्का अधिक मूल्यवान क्यो बताया ?
तभी बालक उस दिन की बात को समझ गया ,एवं हसने लगा।
एवं उसके पिताजी को वह अन्दर ले गया। और बोला पिताजी यह संदूक देखो,
तभी बालक ने उस सन्दूक को खोला तो वह पूरी चांदी के सिक्को से भरी थी।
◆प्रेरणादायीं कहानी -POSITIVE STORY.."FOR MORE JOSH"- यहां क्लिक करें

एवं बालक ने पूरी बात बताई-
" पिताजी जब में विद्यालय की ओर जाता हूं, तो रास्ते मे राजा का दरबार लगता था।
तभी रोज राजाजी मुझे बुलाते थे, एवं उनके पास सोने के एवं चांदी के सिक्के रहते थे।
एवं मेरे से बोलते कि जो सिक्के  चाहिये ,वो ले जाओ तो में चांदी का सिक्का लेकर चला जाता था।"
लेकिन बालक सोने का सिक्का तो अधिक मूल्यवान है, तो वो क्यो नही उठाते थे।?
पिताजी आपका प्रश्न भी ठीक है लेकिन यदि में सोने का सिक्का उठा लेता तो  वह रोज सिक्का देना बंद कर देते एवं आज आपको यह सन्दूक में भरे हुए सिक्के दिखाई नही देते।
इसी चतुर्यता से ब्राह्मण खुश हो गए।
राजा जी के उस मूर्ख वाली टिप्पणी का जवाब देने दरबार मे पहुचे एवं बालक ने पूरी बात राजा के सामने रखी तो ,,,राजा खुश हो  गए एवं उन्होंने कहा बालक तेरे से अधिक बुद्धिमान इस साम्राज्य में नही है।
एवं बहुत अधिक सोने के सिक्के उसको ईनामी तौर पर दिए गए।

प्रेरणा - बुद्दिमान व्यक्ति को अपने सामर्थ्य को बताने की आवश्यकता नहीं होती, समय आने पर अपने आप उसका गुणगान हो जाता है।

यदि दोस्तों आपको इस कहानी से प्रेरणा मिली है, या आपको पसंद आयीं है तो इसको शेयर जरूर करे ,एवं मेरे ब्लॉग को सब्सक्राइब भी करे।
धन्यवाद,
"आपको सोने का सिक्का चाहिए या चांदी का "? || Motivational story || Blsons || "आपको सोने का सिक्का चाहिए या चांदी का "? || Motivational story || Blsons || Reviewed by Govind Nagar Dhakad on March 23, 2019 Rating: 5

1 comment:

Powered by Blogger.